हल्द्वानी, अगस्त 7 -- हल्द्वानी,वरिष्ठ संवाददाता। राज्य खेल विश्वविद्यालय मानसखंड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स गौलापार में एक सितंबर से शुरू होने जा रहे शैक्षणिक सत्र में छात्रों पर लगातार चार साल तक पढ़ाई करने का दबाव नहीं होगा। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र अपनी सुविधानुसार किसी भी वर्ष में पढ़ाई छोड़ सकते हैं। उन्हें उनकी पढ़ाई की अवधि के अनुसार प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अफसरों ने बताया कि एक वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर प्रमाणपत्र, दो वर्ष पूरे करने पर डिप्लोमा, तीन वर्ष में स्नातक डिग्री एवं 4 वर्ष पूरे करने पर स्नातक विद ऑनर्स की उपाधि मिलेगी। उप कुलसचिव रशिका सिद्दीकी ने बताया कि कई बार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, चोटों या व्यक्तिगत कारणों से पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती थी, जिससे उनके पिछले साल बेक...