भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में सोमवार के देर रात अबूझ हाल में शुभम सोनी नामक मर्चेंट नेवी के कूक की मौत हो गई। मंगलवार को कोतवाली पहुंचे परिजनों ने कार चालक पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रयागराज जिले के सराय ममरेज थाना क्षेत्र के मियां का पूरा (मोहद्दीनपुर चौराहा) निवासी 33 वर्षीय शुभम सोनी मर्चेंट नेवी में कुक पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से वह एक कार किराए पर लेकर घर के लिए निकले। भदोही कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के पास रात करीब 12 बजे पहुंचने पर गाड़ी बिजली के खंभे में टकरा गई। हालांकि ना तो वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और ना ही गाड़ी में रखे सामान तीतर भीतर हुए। चालक की सुरक्षित था। कोतवाल सच्चिदानंद पांडे न...