मर्चेंट नेवी का फर्जी जवान निकला हत्यारोपी प्रेमी, प्रेमिका को भेजा जेल
बागपत, जून 15 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के नौरोजपुर गुर्जर गांव में प्रेमिका के पति की हत्या करने वाला फरार युवक पुलिस जांच में मर्चेंट नेवी का फर्जी जवान निकला। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वह सोशल मीडिया अकाउंट पर मर्चेंट नेवी की ड्रेस पहनकर फोटो प्रोफाइल में लगाता था। खुद को मर्चेंट नेवी का जवान बताकर युवतियों और महिलाओं को फंसाकर ठगी करता था। पुलिस की दो टीमें फरार हत्यारोपी की तलाश में जुटी हैं। नौरोजपुर गुर्जर गांव में शुक्रवार रात युवक सचिन की हत्या उसकी पत्नी रचना ने अपने प्रेमी सोनू निवासी रंछाड़ के साथ मिलकर की थी। अधिकारियों ने बताया कि जांच में पता चला है कि हत्यारोपी सोनू आवारा किस्म का युवक है। वह मर्चेंट नेवी का जवान नहीं है। सोनू ने मर्चेंट नेवी की ड्रेस पहनकर अपने सोशल मीडिया अकाउंटस इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल फोटो लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.