पीलीभीत, अप्रैल 19 -- होली की रात ग्रामीणों और वन कर्मियों के बीच हुए विवाद के मामले में ग्रामीणों की तरफ से मुकदमा दर्ज न होने से नाराज मरौरी के ग्रामीणों ने विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद से उनके आवास पर मुलाकात की। इसमें वन विभाग के कर्मियों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। साथ ही बेमियादी धरना प्रदर्शन की बात को भी बताया। ग्रामीणों के मुताबिक बीते तीन मार्च को मरौरी गांव के 10-12 साल के बच्चे होलिका दहन के लिए जंगल से करीब एक किलोमीटर दूर तालाब और खड़जे के किनारे सूखी लकड़ियां इकट्ठा कर रहे थे। तभी वन दारोगा और फारेस्ट गार्ड ने अपनी टीम के साथ बच्चों को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- डीएम से शिकायत कर बेमियादी धरने की चेतावनी दी इस बीच ग्रामीण एकत्र हो गए। आरोप है कि वन विभाग की टीम ने उनके साथ मारपीट की। जब महिलाएं भी आईं तो कहासुनी बढ़ ...