बहराइच, अप्रैल 9 -- तेजवापुर, संवाददाता। मरौचा से बौंडी जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम परसपुर के पुलिया के पास सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा बन गया है। ये राहगीरों के लिए गंभीर बहुत बड़ा खतरा बन गया है। अति व्यस्त सड़क होने के कारण इस रास्ते से दिन भर दोपहिया, चारपहिया वाहन और ग्रामीणों का आवागमन लगा रहता है। बीच सड़क बने इस गड्ढे ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका को देखते हुए गड्ढे में लकड़ी खड़ी कर अस्थायी रूप से उसे चिन्हित कर दिया है, ताकि वाहन चालक दूर से ही सावधान हो सकें। बावजूद इसके तेज रफ्तार वाहनों और रात के समय यह गड्ढा कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी भी दिन गंभीर हादसा हो सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग और सं...