लातेहार, जुलाई 23 -- गारू, प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत नक्सल प्रभावित मरोमार गांव में 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में कौशल प्रशिक्षण की भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य खीरस्टीना कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, ग्रामीणों तथा एसएसबी के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। 22 जुलाई से 16 अगस्त तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में सुरकुमी, मरोमार, नवाटोली, मिरचैया, बंदुआ गोयरा समेत आसपास के गांवों की 32 महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रत...