कानपुर, मई 12 -- कानपुर। मंगलवार को मरे कंपनी पुल से नरौना चौराहे तक भीषण जाम लगा। भरी दोपहर लगे जाम से लोगों के पसीना छूट गया। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी हुई तो जाम ने और विकराल रूप ले लिया। बसों, वैनों में बैठे बच्चे गर्मी में तिलमिला उठे। ट्रैफिक पुलिस मशक्कत करती रही लेकिन काफी देर बाद यातायात सुचारु हो सका। हालांकि इस गर्मी में लगे जाम की वजह से लोग पानी तक को तरस गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...