विकासनगर, मार्च 23 -- देहरादून के विकासनगर में हैरान और अस्पतालों की घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां हरबर्टपुर स्थित एक निजी संस्था के अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई थी। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। वे शव को जिंदा समझ उपचार के लिए अन्य तीन अस्पतालों में भी भटके। इन अस्पतालों ने भी महिला की मौत की जानकारी घरवालों को नहीं दी। आखिर में 20 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में डॉक्टरी जांच के बाद बताया गया कि महिला की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। मामले में एसडीएम ने लापरवाही के मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, महिला को सबसे पहले जिस अस्पताल में भर्ती किया गया था, वहां इलाज के दौरान ही महिला की मौत हुई थी, अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन परिजनों को नहीं दी। इसे लेकर परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.