मरी गाय की खाल उतारने पर दलितों की पिटाई. ऊना केस में 5 दोषियों को 5 साल की सजा
पीटीआई, मार्च 17 -- 2016 Una flogging case: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना में 2016 में हुए चर्चित दलित पिटाई मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। वेरावल स्थित विशेष एससी/एसटी अत्याचार निवारण अदालत ने 5 दोषियों को 5 साल की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे एक दिन पहले अदालत ने इस मामले में पांच आरोपियों को दोषी ठहराया था, जबकि 35 अन्य को बरी कर दिया गया था। एक पुलिसकर्मी की मौत के चलते उसके खिलाफ मामला समाप्त हो गया, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ सुनवाई अभी भी लंबित है।इन धाराओं के तहत सुनाई गई सजा मंगलवार को विशेष अदालत के न्यायाधीश जे.जे. पंड्या ने दोषियों को एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत अधिकतम पांच साल की सजा सुनाई। इसके अलावा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.