जमशेदपुर, सितम्बर 26 -- जमशेदपुर। मरीन ड्राइव पर बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को एडीजी मनोज कौशिक घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 मिनट तक मौके पर दुर्घटना की परिस्थितियों और सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान यातायात डीएसपी नीरज पाठक और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन भी मौजूद रहे। एडीजी ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर ट्रक मालिक की लापरवाही सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई ट्रक बीच सड़क पर खराब हो जाता है तो उसे सड़क पर खड़ा छोड़ने के बजाय तत्काल टो कर सुरक्षित स्थान पर हटाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: चार मौतों के बाद जागी पुलिस, मरीन ड्राइव व सड़कों पर इंटरसेप्टर वाहन होगा तैनात खासकर ऐसी सड़कों पर, जहां रात में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। ब्रेकडाउन वाहन दुर्घटना का बड़ा ...