मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। दो साल से क्षतिग्रस्त बिजली का पोल आधी सड़क पर लटक रहा है। लक्ष्मी चौक से मरीन ड्राइव रोड में संगम चौक से पहले पूर्व मेयर सुरेश घर के सामने यह खतरनाक हालत है। दो साल पहले ट्रक के धक्के से पोल का ऊपरी हिस्सा मुड़ कर सड़क पर आ गया। हादसे के बाद बिजली विभाग की टीम ने पोल पर लगे तार को सड़क के दूसरे तरफ पोल पर शिफ्ट कर दिया। वहीं, क्षतिग्रस्त पोल को उसी तरह छोड़ दिया। पूर्व मेयर ने बताया कि पोल हटाने को लेकर कई बार मौखिक व लिखित जानकारी देने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई पहल नहीं कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...