मरीन ड्राइव पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, एक चालक गंभीर
जमशेदपुर, जून 5 -- कदमा-सोनारी मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर रात करीब एक बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि एक ट्रक पर लदी कोल्ड ड्रिंक्स की सैकड़ों बोतलें सड़क पर बिखर गईं। हादसे में कोल्ड ड्रिंक्स से लदे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक सुरक्षित बच गया। घायल चालक के पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर तुरंत टीएमएच पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रेलर में पीछे से घुसा कंटेनर, चालक की मौत कोल्ड ड्रिंक्स से लदा ट्रक आदित्यपुर से रांची जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से इसकी सीधी टक्कर हुई। दुर्घटना के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में बोतलें और क्रेट बिखर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.