बहराइच, मई 16 -- बहराइच, संवाददाता। दरगाह थाने के रेलवे रोड पर शनिवार को एक मरीज को बाइक सवार एक बावर्दी सहित दो सिपाहियों ने पकड़ कर मारपीट की। उसकी तलाशी लेकर मोबाइल व आधार छीन लिया और अन्य कागजात छीन लिए। आरोप है कि वसूली भी की है। शिकायत पर दरगाह एसएचओ ने पुलिस बल सहित पहुंच कर नशे में धुत्त दोनों सिपाहियों का मेडिकल कॉलेज लाकर चेक अप कराया है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पर विभागीय जांच बैठा दी गई है। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाने के दिकोली गांव निवासी संतोष का दरगाह रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक हास्पिटल में इलाज चल रहा है। शनिवार दो बजे वह स्टेशन रोड स्थित निजी अस्पताल से बाइक से चला। वह रामघाट मोड़ पर रूक नल पर पानी पी कर पेड़ के नीचे सुस्ता रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ए...