मरीज बिना दवा वापस न जाए : मंत्री
प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, संवाददाता। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग दयाशंकर मिश्र 'दयालु' ने बुधवार को सर्किट हाउस में विभागीय समीक्षा में कहा कि आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी अस्पतालों में कोई भी मरीज बिना दवा के वापस न जाय और न ही बाहर की कोई दवाएं लिखी जाए। लखनऊ फार्मेसी में दवाओं का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, जरूरत है कि प्रचार्य व जिम्मेदार अधिकारी गणना करके संबंधित दवाओं को समय से मंगाते रहें। यदि जरूरत हो तो दवाओं की लोकल खरीदारी भी करें। एक भी मरीज बिना दवा के वापस न जाए नहीं तो आपकी ही नहीं बल्कि विभाग की भी बदनामी होगी। ध्यान यह भी रखिए कि अस्पताल में दवाओं की खपत ही नहीं होती बल्कि चोरी भी होती है।मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि आयुर्वेदिक व होम्यापैथिक अस्पताल में दिन के अनुसार डॉक्टरों के नाम, ओप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.