हाथरस, मई 12 -- हाथरस। बीते कई दिनों से मौसम बना उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। जिसके चलते लोग डायरिया, सर्दी, जुकाम, खांसी और वायरल की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते सरकारी से लेकर निजी चिकित्सकों के यहां मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। मरीजों की संख्या में इजाफा होने का असर पैथोलॉजी लैब पर भी दिखाई दे रहा है। बागला जिला अस्पताल की प्रयोगशाला में प्रतिदिन 230 से 250 मरीजों की जांच हो रही है। आमतौर पर ऐसा मई महीने में देखने को नहीं मिलता है, जो इस साल देखने को मिल रहा है। पल-पल पर मौसम करवट बदल रहा है। आंधी-बारिश के साथ न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है तो दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी के तल्ख तेवर देखने को मिल रहे हैं। मौसम का यहीं उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिसके चलते बुजुर्ग, युवा से लेकर बच्चों की तबियत ब...