देवरिया, जनवरी 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत भलुअनी ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बरौली में मंगलवार को सीएचओ के नेतृत्व में गठित पीएसपी के सहयोग से फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी प्रशिक्षण दिया गया। मरीजों को रुग्णता प्रबंधन और दिव्यांगता निवारण किट का वितरण किया गया, जिससे वह घर पर ही अपने घावों और पैरों की बेहतर देखभाल कर सकें। इसके साथ ही व्यायाम करने के टिप्स दिए गए। इस दौरान 10 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट दिया गया। सीएचओ ने डेमो देकर प्रभावित अंग की साफ सफाई की जानकारी दी। पीएसपी सदस्य सीएचओ वरुण चौरसिया ने कहा कि फाइलेरिया प्रभावित अंग की सही देखभाल, साफ सफाई और व्यायाम से हाथीपांव को आराम मिलता है। सीएचओ ने किट में मौजूद सामग्री जैसे साबुन, टावेल, एंटीसेप्टिक व अन्य उपकरणों के उपयोग की जानकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.