दरभंगा, अप्रैल 19 -- संजय लाला,दरभंगा। डीएमसीएच के सर्जरी भवन परिसर में शनिवार को काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। महिला बिचौलिया के चंगुल में फंसकर ठगे जाने का अहसास होने पर मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट निवासी मरीज पूनम देवी ने उसे दबोच लिया। महिला बिचौलिया पर उन्होंने थप्पड़ और घूंसे की बौछार कर दी। ये नजारा देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। महिला मरीज ठगी कई राशि वापस करने की बात पर अड़ी थी। वहीं, बिचौलिया उनके आरोपों को निराधार बता रही थी। काफी देर तक वहां चले हाई वोल्टेज ड्रामा को देख दो सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। महिला बिचौलिये को थाने के हवाले करने की बात कहते हुए उसके साथ वे आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- बैंक में पैसे गिनने के बहाने 25 हजार लेकर फरार मरीज भी उनके पीछे-पीछे गईं। वहां उसे ले जाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया। महिला मरीज क...