कटिहार, मई 21 -- बारसोई निज प्रतिनिधि । ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बुधवार को बारसोई एवं बलरामपुर क्षेत्र की लगभग सभी दवा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर आयोजित एकदिवसीय हड़ताल का असर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में साफ देखने को मिला। यह भी पढ़ें- देशव्यापी दवा व्यवसाय हड़ताल का बनमनखी में असरदवा दुकानों के बंद होने से परेशानियां दवा दुकानों के बंद रहने से मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग जरूरी दवाओं के लिए बाजार में घंटों इधर-उधर भटकते नजर आए, जबकि गंभीर मरीजों के परिजन परेशान होकर खुली दुकान की तलाश करते रहे। हड़ताल के कारण सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों एवं दैनिक दवा लेने वाले मरीजों को हुई। कई लोग एक दुकान से दूसरी दुकान तक चक्कर लगाते रहे, लेकिन सभी...