साहिबगंज, जून 26 -- राजमहल। अनुमंडल अस्पताल में बीते एक महीने से एक सरकारी एंबुलेंस के सहारे स्वास्थ्य व्यवस्था चल रही है। इसके चलते आए दिन अनुमंडल अस्पताल से रेफर हुए मरीजों को इलाज के लिए बाहर ले जाने में परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल अस्पताल में दो एंबुलेंस संचालित है। इसमें एक फरक्का एनटीपीसी की ओर से दिए गए कार्डियो एंबुलेंस है । उक्त एंबुलेंस पिछले एक महीने से ब्रेकडाउन होने के चलते बंद पड़ा है। दूसरी एंबुलेंस संचालित है । इससे मरीजों को ले जाना आना किया जा रहा है। ऐसे में अस्पताल में अगर एक साथ दो-तीन मरीजों को रेफर किया जाता है तो परिजनों के सामने मरीज को बाहर ले जाने के लिए काफी परेशानी उत्पन्न हो जाती है । यह भी पढ़ें- 3 घंटे इंतजार के बाद मिली एम्बुलेंस, मरीज और परिजन रहे परेशानप्राइवेट एंबु...