बुलंदशहर, मार्च 3 -- साइबर अपराधियों ने अनूपशहर के एक बीमार व्यक्ति को डॉक्टर से अपाइंटमेंट दिलाने के नाम पर ऐप डाउनलोड कराई और पीड़ित व्यक्ति एवं उसकी पत्नी के खातों से 18 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना साइबर क्राइम में अनूपशहर के मोहल्ला केदार सहाय निवासी पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 1 दिसंबर 2025 को उन्होंने गूगल पर एक चिकित्सक का नंबर सर्च किया था। वहां मिले एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उन्हें 'डा.अपाइंटमेंट' नामक एक ऐप डाउनलोड करने को कहा गया। पीड़ित के अनुसार वह उस वक्त बीमार थे, जिसका फायदा उठाकर ठगों ने ऐप डाउनलोड कराकर उनके फोन का एक्सेस ले लिया। तबीयत खराब होने के कारण पीड़ित ने काफी समय तक अपना फोन चेक नहीं किया। इसी ब...