चक्रधरपुर, मार्च 11 -- गोईलकेरा, संवाददाता गोईलकेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपायरी स्लाइन चढ़ाने के मामले की जांच शुरू हो गयी है। गठित जांच टीम ने मंगलवार को अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान टीम ने इस गंभीर लापरवाही की जांच की, जो सही पायी गयी। हालांकि, टीम ने इसे मामूली घटना बता क्लीन चिट देने का प्रयास किया।सदर अस्पताल चाईबासा के उपाधीक्षक डॉ. शिवचरण हांसदा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जयश्री किरण, घटना के दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से पूछताछ की। टीम में डॉ. बी मार्डी और डॉ. आलोक रंजन महतो भी शामिल थे।बता दें कि 5 मार्च की रात गोईलकेरा के रोजगार सेवक किता मोहन चांपिया को उल्टी व दस्त की शिकायत के बाद गोईलकेरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। दूसरे दि...