जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। एक मरीज के साथ एक से अधिक अटेंडेंट रहने पर प्राचार्य और अधीक्षक ने बुधवार को सुरक्षा बलों और नर्स को फटकार लगाई है। ये लोग बुधवार को अस्पताल के वार्ड का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान ऐसे कई मरीज मिले जिनके बेड पर और उसके आसपास कई अटेंडेंट बैठे या सोए मिले। अधीक्षक ने कहा कि सुरक्षा बल को इसीलिए तैनात किया गया है ताकि मरीजों को परेशानी नहीं हो लेकिन वहां भीड़ लगी रह रही है इससे मरीजों को इन्फेक्शन भी फैलने का डर रहता है और व्यवस्था में भी परेशानी हो रही है। उन लोगों ने सुरक्षा बलों को इस विषय को लेकर हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...