लखीसराय, फरवरी 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था इन दिनों स्वयं वेंटिलेटर पर नजर आ रही है। मरीजों के इलाज और अस्पताल के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही स्वास्थ्य विभाग के जिला मुखिया अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन बने हुए हैं। सिविल सर्जन के रूप में नियुक्ति के बाद उनका रवैया मुख्य अतिथि जैसा नजर जा रहा है। जिससे स्वास्थ्य सेवा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार राज्य स्तर से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद डॉ. जय प्रकाश सिंह ने लखीसराय सिविल सर्जन के रूप में 30 दिसंबर को विधिवत पदभार ग्रहण किया। मगर 26 फरवरी तक के लगभग दो माह के कार्यकाल में 10 दिन भी नियमित रूप से कार्यालय नहीं पहुंचे। जिला मुख्यालय में उनकी अनुपस्थिति को लेकर स्वास्थ्य कर्मी एवं आम लोगों में चर्चा का विषय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.