मरीज की हालत बिगड़ने पर रेफर करने पर परिजनों ने किया हंगामा
साहिबगंज, अप्रैल 2 -- मरीज की हालत बिगड़ने पर रेफर करने पर परिजनों ने किया हंगामा साहिबगंज। सदर अस्पताल में गुरुवार को एक महिला मरीज की हालत बिगड़ने पर रेफर करने पर परिजनों ने हंगामा किया। महिला मरीज महादेवगंज के मुस्लिम टोला के रहने वाले मो. अल्ताफ की पत्नी दिलरुबा बीबी (23) है। महिला के भैसुर आफताब आलम ने बताया कि दिलरुबा बीबी को सांप काटने पर इलाज के बुधवार की शाम करीब चार बजे भर्ती किया गया । डॉक्टर ने उसका इलाज भी किया। लेकिन डॉक्टर से कई बार पूछा गया तो कहा सब ठीक है। शाम होते होते मरीज हालत बिगड़ने लगी। इसपर दोबारा डॉक्टर से पूछा गया तो कहा कि सब ठीक है , कोई दिक्कत नही है। ड्यूटी का शिफ्ट चेंज होने के बाद फिर डॉक्टर को दिखाया गया तो कुछ जांच लिखी गई। रात करीब साढ़े दस बजे जांच के लिए खून का सैंपल सेंट्रल लैब में दिया गया। लेकिन वहां स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.