फिरोजाबाद, अप्रैल 4 -- टूंडला। शनिवार को नगर के तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर आगरा नागेंद्र कुमार सिंह एवं डीआईजी शैलेश पांडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर 45 ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिसमें से 8 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को फरियादियों की संख्या ज्यादा नहीं रही। इसके पीछे माना जा रहा है कि किसानों के खेतों में इस समय गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। किसान उसमें व्यस्त हैं। वहीं संपूर्ण समाधान दिवस में कमिश्नर ने शिकायत सुनते हुए आठ का मौके पर निस्तारण किया। वहीं अन्य शिकायतें संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए समय से निस्तारण पर जोर दिया। संपूर्ण समाधान दिवस में राशन, पुलिस थाना, बिजली विभाग, अतिक्रमण, अवैध कब्जा तथा मार्ग आदि की शिकायतें आईं। कमिश्...