दरभंगा, जून 17 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (डीएमसीएच) के इमरजेंसी विभाग स्थित मेडिसिन क्रिटिकल केयर यूनिट में बुधवार अलसुबह एक मरीज की मौत के बाद भारी बवाल हो गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों ने हंगामा किया और एक जूनियर डॉक्टर से धक्कामुक्की कर दी। इससे भड़के जूनियर डॉक्टरों ने एक परिजन को कमरे में बंद कर पीट दिया। घटना के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी, लेकिन अस्पताल अधीक्षक डॉ. जगदीश चंद्रा और बेंता पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत कराया जा सका। हंगामे के कारण वार्ड में करीब 45 मिनट तक अफरातफरी मची रही। बलहा निवासी मरीज बबीता देवी को गंभीर हालत में इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। देर रात करीब 3:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत से आक्रोशित करीब आधा दर्जन प...