पूर्णिया, फरवरी 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मरीज की मौत पर जीएमसीएच में परिजनों ने शोर-शराबा किया। जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ संजय कुमार के समझाने के बाद माहौल शांत हुआ और परिजन शव को साथ ले गए। मामला सोमवार शाम करीब 4 बजे का है। मरीज की पहचान अमौर थाना के झौआरी गांव की रैसूल खातुन (65) के रूप में हुई। महिला को सीने में दर्द एवं सांस लेने में तकलीफ की शिकायत में परिजनों ने भर्ती कराया था। जहां उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर शोर शराबा शुरू कर दिया। जिसके बाद फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस पहुंची। जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ संजय कुमार ने बताया कि महिला काफी सीरियस थी। उनका प्रोपर इलाज किया गया। हालांकि, उसकी मौत हो गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.