पूर्णिया, मई 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरीज की मौत पर निजी अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने शव को अस्पताल के सामने रखकर बवाल काटा। जिससे अस्पताल कर्मी अस्पताल को ताला मार निकल गए। मामला शहर के लाइन बाजार स्थित बिहार टॉकिज रोड के समीप एक नाक, कान, गला विशेषज्ञ एक डॉक्टर के अस्पताल का है। बताया जा रहा है कि किशनगंज की एक महिला को टॉन्सिल की शिकायत पर अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था।

परिजनों की शिकायत परिजनसें की शिकायत थी कि टॉन्सिल के ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। मसलन हंगामे की सूचना पर फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी की पुलिस ने मरीजों को समझाने का प्रयास किया। परन्तु मरीज डॉक्टर एवं अस्पताल कर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। लॉ एण्ड की स्थिति नहीं उत्पन्न ...