पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मरीज की मौत पर परिजनों ने जीएमसीएच में जमकर हंगामा किया। जिससे अस्पताल परिसर का माहौल थोड़ी देर के लिए अशांत हो गया। सूचना पर पहुंची फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी पुलिस पहुंची और माहौल को शांत कराया। बताया गया कि नवगछिया रंगरा से आए एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज टीबी एवं अन्य बीमारी से गंभीर रूप से ग्रसित था। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को मौत की जानकारी मिली कि हल्ला करना शुरू कर दिया। फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा ने कहा कि पुलिस ने परिजनों को समझा- बुझाकर शांत करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...