कौशाम्बी, मई 2 -- पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराए गए एक मरीज की मौत पर शनिवार सुबह संयुक्त जिला चिकित्सालय में जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों पर रुपये लेने व गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। तीमारदारों की चिकित्सा स्टाफ से तीखी नोंक-झोंक हुई। तकरीबन डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर परिवार वालों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी गांव निवासी छोटू (55) पुत्र स्व. इंद्रपाल किसानी करते थे। शुक्रवार की रात उनको पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। इस पर परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि डॉक्टरों ने बेहतर इलाज करने के नाम पर 20 हजार रुपये ले लिए। परिजनों के अनुसार, उपचार शुरू होने के कुछ घंटे बाद मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इस पर डॉक्टरों से रेफर करने के लिए...