फिरोजाबाद, अप्रैल 30 -- शहर के एक हॉस्पिटल में मरीज की मौत हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। सीएमओ डॉक्टर रामबदन राम के निर्देश पर नोडल अधिकारी के नेतृत्व में हॉस्पिटल का निरीक्षण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। बाद में हॉस्पिटल संचालक को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन में जवाब के निर्देश दिए। मामला थाना रामगढ़ के अंतर्गत सैलई मंडी चौराहा निकट पेट्रोल पंप स्थित न्यू लाइफ हॉस्पिटल का है। बुधवार को यहां एक मरीज की मौत हो जाने के बाद हंगामा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अचानक हरकत में आया। नोडल अधिकारी डॉक्टर केके वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अचानक हॉस्पिटल पर कार्रवाई की। हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लिया। संचालक को निर्देश दिए यदि समय के अंदर जवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.