मरीज की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा
पीलीभीत, जून 14 -- पीलीभीत। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के स्टाफ ने उपचार में लापरवाही बरती। जिस कारण मरीज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और सीएमएस ने समझाकर परिजनों को शांत किया। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम करगैना निवासी 65 वर्षीय शिवनाथ को सांस की तकलीफ होने के कारण शुक्रवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्होंने वहां मौजूद डॉक्टरों से उपचार करने को कहा लेकिन अस्पताल के इंचार्ज ने उपचार करने के बजाए उनके साथ गाली गलौच करते हुए अभद्रता की। मरीज को देखने से भी इंकार कर दिया। थोड़ी देर बाद शिवनाथ की मौत हो गई। उनकी मौत क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.