इटावा औरैया, मार्च 6 -- शहर के सिविल लाइन क्षेत्र के जिला अस्पताल में गुरुवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी और ओटी के अंदर जमकर हंगामा किया। इस दौरान परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि अस्पताल प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात को काबू में किया। सराय दयानत निवासी 45 वर्षीय दिनेश पाल पुत्र महाराज सिंह गुरुवार रात अपने घर के अंदर सीढ़ियों से उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीढ़ियों से नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और वे मौके पर ही अचेत ...