लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ, संवाददाता। खदरा के मदेयगंज स्थित एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती का ऑपरेशन किया। एक सप्ताह से युवती को होश ही नहीं आया। हालत नाजुक होने पर दूसरे निजी मेडिकल कॉलेज में मरीज को भर्ती करवा दिया गया, जहां शुक्रवार देर रात युवती की मौत हो गई। परिवारीजनों ने मदेयगंज के निजी अस्पताल के डॉक्टर और संचालक पर इलाज में लापरवाही और लाखों रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीएमओ का कहना है कि पुलिस के जरिए पत्र मिलते ही मामले की जांच कराई जाएगी। सीतापुर निवासी नंदलाल केशव ने बेटी शिवानी कश्यप (18) को सांस लेने में तकलीफ होने पर मदेयगंज स्थित निजी अस्पताल में 31 जनवरी को भर्ती कराया था। भाई व पिता का आरोप है कि डॉक्टर व संचालक की टीम ने मरीज ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद से ही शिवा...