मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हरदोई, जून 17 -- हरदोई। सड़क हादसे में घायल एक युवक की निजी अस्पताल से मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। खेतुई गांव निवासी महेंद्र कुशवाहा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे, जिससे उनका पैर टूट गया था। उन्हें शहर में पुलिस लाइन के सामने स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, महेंद्र को मंगलवार शाम अस्पताल में भर्ती किया गया था और बुधवार को उनके ऑपरेशन की तैयारी थी। जांच के दौरान मरीज का बीपी बढ़ा हुआ था। हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन एम्बुलेंस से उन्हें ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इनकार करते हुए कहा कि मरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.