मरीज की जेब से पर्स निकालते युवक को लोगों ने पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 12 -- पट्टी के सेठ पन्नालाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर मरीज की जेब से पर्स निकालते समय एक युवक को यहां पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सैफाबाद बाजार निवासी शमसुद्दीन दवा लेने के लिए सीएचसी पट्टी आए हुए थे। डॉक्टर को दिखाने के दौरान एक युवक ने उनकी जेब से पर्स निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों की नजर युवक की पड़ गई। बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान यह भी जानकारी सामने आई कि युवक ने सेतापुर निवासी मनोज चौरसिया का भी पर्स निकाला था। उप निरीक्षक प्रशांत कटिहार ने बताया कि अस्पताल परिसर से एक युवक को पूछताछ के लिए लाया गया है। अभी तक किसी भी पीड़ित की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.