देहरादून, मार्च 5 -- रमजान के पाक महीने में दून पुलिस के एक जवान ने अपना रोजा तोड़कर दून अस्पताल में भर्ती एक मरीज के लिए रक्तदान किया और समाज को इंसानियत का एक बड़ा पैगाम दिया है। गुरुवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सूचना प्रसारित हुई कि दून अस्पताल में उपचाराधीन एक व्यक्ति को अपने ऑपरेशन के लिए तत्काल रक्त की आवश्यकता है। यह संदेश एसएसपी कार्यालय देहरादून में तैनात आरक्षी शाहनवाज अहमद तक भी पहुंचा। सूचना मिलते ही शाहनवाज तुरंत दून अस्पताल पहुंचे। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपना रोजा तोड़ने का फैसला किया और रक्तदान कर मरीज के ऑपरेशन का रास्ता साफ किया। शाहनवाज अहमद के लिए रक्तदान कोई नई बात नहीं है। यह उनके जीवन का 84वां रक्तदान था। इससे पूर्व भी वह दो बार अपना रोजा तोड़कर जरूरतमंदों की सहायता कर चुके हैं। एसएसपी द...