सिद्धार्थ, जून 10 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद। लोटन कस्बे में मंगलवार की शाम मार्डन पैथोलॉजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। यह कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग ने एक पीड़ित की शिकायत के बाद की है। शिकायत में गलत रिपोर्ट देने के आधार पर चली दवा से मरीज की मौत हो गई है। लोटन ब्लॉक क्षेत्र के रमवापुर ग्राम पंचायत के टोला रातेखावा निवासी राजेश पुत्र राम शंकर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मॉर्डन पैथॉलजी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर के विरुद्ध ऑनलाइन माध्यम से शिकायत की थी। शिकायत में पीड़ित ने बताया था कि चाचा कृपाशंकर की इस पैथोलॉजी में जांच कराई थी।

शिकायत की जानकारी जांच में दी गई रिपोर्ट के आधार पर मरीज कृपाशंकर की दवा चली। जिससे मरीज की मौत हो गई थी। पीड़ित ने बताया कि उसके चाचा को हल्का खांसी आ रहा था। बीमारी को लेकर परामर्श के संदर्भ में सीएच...