भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता इलाज को भर्ती रिटायर्ड आर्मी के जवान व उनके बेटे के साथ दुर्व्यवहार की आरोपी हड्डी विभाग की तीन नर्सों के खिलाफ अस्पताल अधीक्षक द्वारा शोकॉज किया गया है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. एचपी दुबे ने बताया कि आर्मी के जवान की शिकायत पर उसके बताये गये दिन व समय के अनुसार, हड्डी रोग विभाग के संबंधित वार्ड में तीन नर्सों की ड्यूटी थी। ऐसे में तीनों से शोकॉज करते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गई। गौरतलब हो कि भारतीय सेना के जवान प्रिंस कुमार ने मायागंज अस्पताल के अधीक्षक को 10 अप्रैल को पत्र लिखकर विभाग में कार्यरत स्टाफ नर्सों द्वारा किए जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत की थी। उन्होंने पत्र के जरिए बताया था कि पिता राजेंद्र कुमार सिंह भी भारतीय सेना से रिटायर हो चुके हैं और उन्हें हड्डी रोग विभाग के बेड नंबर 52 पर भर...