मुजफ्फरपुर, मई 29 -- औराई। सीएचसी का शुक्रवार को एसडीओ पूर्वी तुषार कुमार ने निरीक्षण किया। ओपीडी, लेबर रूम, एईएस वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष, ईसीजी सेवा, एक्स-रे विभाग, लैब, दवा भंडार, वितरण केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की। इस दौरान मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। एसडीओ ने चिकित्सकों को रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी करने का निर्देश दिया। लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों व कर्मियों पर कार्रवाई की बात कही। मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर दिव्या कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार, सीओ गौतम कुमार सिंह मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं की ली जानकारी यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...