एटा, मई 12 -- फ्लोरेंस नाइटिंगेल जयंती मंगलवार को विश्व नर्सेज दिवस के रूप में मनायी गई। जयंती पर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी, पीएचसी पर बेहतर कार्य करने वाली दस स्टाफ नर्स को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि चिकित्सक की भांति स्टाफ नर्स भी साढ़े चार वर्ष का प्रशिक्षण लेती हैं। उसके बाद चिकित्सक और उनमें बस इतना ही अंतर है। उनको चिकित्सक से दिये गये परामर्श के अनुसार मरीज को उपचार, देखभाल करनी होती है। सीएचसी, पीएचसी पर सीमित संसाधन में कार्यरत स्टाफ नर्स गर्भवती का प्रसव कराने, नवजात शिशु और मां की बेहतर देखभाल कर रही हैं। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन नर्सें सम्मानित एसीएमओ डा. रामसिंह ने कहा कि आज फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती है। सभी स्टाफ नर...