प्रयागराज, अप्रैल 5 -- प्रयागराज। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में त्वचा रोग विभाग की ओर से आयोजित 'मिड सेशन क्लीनिकल केस कॉन्फ्रेंस में शनिवार को पहली बार मरीजों को मंच पर स्थान देकर विशेषज्ञों ने बीमारी का निदान खोजने को प्रयास किया गया। सम्मेलन में 25 ऐसे मरीज बुलाए गए थे, जो एक-दो लाख मरीजों में किसी एक हो बीमारी होती है। मरीजों की जांच और इलाज से कोई सकारात्मक हल नहीं निकला तब सामूहिक रूप से विशेषज्ञों ने शोध के जरिए हल खोजने का प्रयास शुरू किया है। मरीजों में विंध्याचल के रहने वाले छह वर्षीय दिव्यांश को जेराडर्मा पिग्नेमेंटोसस बीमारी जिसे जन्म से ही सूर्य की रोशनी में नहीं रह सकते। एलर्जी के कारण घर के लोग बच्चे को दिन में लेकर बाहर नहीं जा सकते। चाकघाट के रहने वाले छह वर्षीय आर्यन के शरीर में किसी समय क्षण खज...