विकासनगर, नवम्बर 4 -- स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय धर्मावाला में दो दिवसीय उन्नत नर्सिंग कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न नर्सिंग कॉलेज, संस्थानों के 130 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं दीप ज्योति मंत्र के साथ हुआ। कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही उत्तराखंड नर्सिंग एंड मिडवाइव्स काउंसिल की रजिस्ट्रार डॉ. मनीषा ध्यानी ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जो न सिर्फ ज्ञान और कौशल की मांग करता है, बल्कि संवेदनशीलता, धैर्य और सहानुभूति का भी प्रतीक है। नर्सें न सिर्फ बीमारियों का इलाज करती हैं, बल्कि अपने स्पर्श, मुस्कान और हौसले से मरीजों में जीने की उम्मीद भी जगाती हैं। मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र रूंगटा ने कहा कि नर्सिंग एक ऐसा पेशा है जिसमें व्यक्ति बीमारों, घायलों और विकलांगों की देखभाल कर...