महोबा, मई 25 -- अजनर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए आयोजित हो रहे आयोग्य मेला लापरवाही की भेंट चढ़ रहे है। उपचार के नाम पर हो रही औपचारिकता से मरीजों को आयोग्य मेलों से मोहभंग हो रहा है। मरीजों की संख्या में हो रही गिरावट से आयोग्य मेला में बरती जा रही लापरवाही उजागर हो रही है। आयोग्य मेला की पड़ताल में डॉक्टर के गायब होने पर स्टाफ नर्स और वार्ड व्याय उपचार की बागडोर संभालते मिले। दूर दराज से बेहतर उपचार की उम्मीद लेकर आए मरीज बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। रविवार को आयोग्य मेलों में लापरवाही देखने को मिली अजनर में आयोजित मेला में डॉक्टर गायब दिखे। लोगों ने बताया कि डॉक्टर रामकुमार ने गूगल मैप की फोटो खिंचवाकर ड्यूटी की इतिश्री कर दी। डॉक्टर दस मिनट उपस्थित रहने के बाद बेलाताल में काम हो...