आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार सोमवार सुबह स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल में कई अव्यवस्थाएं मिलीं। मरीजों ने डीएम से शिकायत की कि डॉक्टर बाहर की दवाएं लिखते हैं, जिस पर उन्होंने अस्पताल के एसआईसी को फटकार लगाई। जिलाधिकारी ने पिछले एक माह की दवा पर्चियों की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समिति में मुख्य चिकित्साधिकारी के अधीन एक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं एक चिकित्सक को शामिल करने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- डीएम से बोले मरीज, डॉक्टर लिखते हैं बाहर की दवाएं निरीक्षण के दौरान डीएम ने आयुष्मान भारत ...