सुपौल, अप्रैल 9 -- वीरपुर, एक संवाददाता। भीमनगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसंतपुर का विधिवत उद्घाटन 13 अप्रैल को किया जाएगा। करीब 4 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड वाले इस अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसको लेकर बुधवार को सिविल सर्जन बाबू साहब झा ने अस्पताल भवन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं और उपकरणों की बारीकी से जांच की। सिविल सर्जन ने बताया कि 13 अप्रैल से अस्पताल आम लोगों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। यहां 24 घंटे डॉक्टर, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती रहेगी। हालांकि निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि अस्पताल भवन तैयार होने के बावजूद अब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है और जनरेटर की व्यवस्था भी नहीं की गई ...