अमरोहा, मई 19 -- अमरोहा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों की जांच व इलाज में लापरवाही न बरतने संग किसी भी हालत में बाहर की दवाएं न लिखने की डॉक्टरों को हिदायत दी।ओपीडी के निरीक्षण के बाद डीएम ने ऑर्थोपेडिक सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ और मानसिक रोग विशेषज्ञ से बात कर अस्पताल में उपलब्ध दवाओं की जानकारी ली। साथ ही बाहर की दवाएं न लिखने की हिदायत दी। मरीजों ने बताया कि दो से तीन मिनट में ओपीडी का ऑनलाइन पर्चा बन रहा है। फिजियोथैरेपी सेंटर के निरीक्षण के बाद डीएम ने रेडियोलॉजी विभाग का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- डीएम ने तलब की रिपोर्ट, सीएमओ ने खोली कार्रवाई की फाइल रेडियोलॉजिस्ट डॉ.विजयपाल सिंह ने बताया कि काफी पुरानी हो चुकी एक अल्ट्रासाउंड मशीन को कंडम कराने की आवश्यकता है। सीटी स्कै...