फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में जल्द ही कैंटीन का संचालन शुरू होने जा रहा है। इसके शुरू होने से मरीजों, उनके तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को अस्पताल परिसर में ही स्वच्छ, ताजा और किफायती भोजन उपलब्ध हो सकेगा। लंबे समय से अस्पताल में भोजन और नाश्ते की समुचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को बाहर की दुकानों पर निर्भर रहना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन ने कैंटीन संचालन की तैयारी तेज कर दी है। कैंटीन में सुबह से शाम तक चाय, नाश्ता और शुद्ध शाकाहारी भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पैक्ड पेयजल, बिस्कुट और अन्य जरूरी खाद्य सामग्री भी निर्धारित दरों पर उपलब्ध रहेगी। भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन मिल सके। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कैंटीन संचालन के ल...