लखनऊ, मई 23 -- केजीएमयू में किया गया सीएनई का आयोजन कुलपति ने नर्सों को इलाज का अहम हिस्सा माना लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। मरीजों को संक्रमण से सुरक्षित रखने, अस्पताल का वातावरण उनके अनुकूल बनाने और बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने में नर्सों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। मरीज को किस तरह देखना है, उसकी निगरानी कैसे करनी है। संक्रमण से बचाव के लिए किन सावधानियों का पालन करना है। इसकी सबसे बेहतर समझ नर्सिंग स्टाफ को होती है। यही वजह है कि सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की जिम्मेदारी बेहद अहम मानी जाती है। यह बातें केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कही।

कार्यक्रम का आयोजन वह शनिवार को केजीएमयू में सेफ केयर, सेफ केयर गिवर थीम पर आयोजित कन्टीन्यू नर्सिंग एजुकेशन (सीएनई) कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। द लाइफ सेवर नर्सिंग क्लब की तरफ...