बक्सर, जून 11 -- इटाढ़ी। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता बीडीओ किरण कुमारी ने किया। इसमें अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनिवास उपाध्याय ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों व वर्तमान व्यवस्था की जानकारी दी। दवा की उपलब्धता, मरीजों की सुविधा, अस्पताल संचालन व्यवस्था व आवश्यक संसाधनों पर चर्चा हुई। बैठक में रोगी कल्याण समिति के सदस्य मारकंडे पाठक, रजनीकांत गुप्ता, विनोद राय व अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...